जयपुर में ट्रेलर ने युवक-युवती को रौंदा, मौत:बाइक से जाते समय पीछे से मारी टक्कर, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार

Actionpunjab
1 Min Read




जयपुर में मंगलवार सुबह ट्रेलर के युवक-युवती को रौंदने से मौत हो गई। बाइक से जाते समय ओवर स्पीड ट्रेलर ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी थी। हरमाड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को कब्जे में लेकर कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया है। युवक-युवती को रौंदते हुए निकल गया ट्रेलर SHO (हरमाड़ा) उदय सिंह यादव ने बताया- हरमाड़ा के नींदड़ मोड़ पर हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ है। चौमूं से जयपुर की ओर सीमेंट से भरा ट्रेलर जा रहा था। ओवर स्पीड ट्रेलर ने आगे चल रही बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। टक्कर से नीचे रोड पर गिरे दोनों को ट्रेलर रौंदते हुए निकल गया। ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार ट्रेलर के टायरों के नीचे आने से कुचले दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ट्रेलर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। एक्सीडेंट की सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर कांवटिया हॉस्पिटल भिजवाया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *