जौनपुर के युवक ने आजमगढ़ में दी जान:भांजी की शादी के दौरान भाई से हुआ था विवाद, गुस्से में फंदे से लटककर दी जान

Actionpunjab
2 Min Read




आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के महुजा मैं भांजे के शादी समारोह में शामिल होने आए जौनपुर के रहने वाले युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। भांजी की शादी में शामिल होने आया था आजमगढ़
जौनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेम राजपुर गांव का रहने वाला करण गौतम 23 पुत्र जीतू गौतम अपनी भांजी वंदना पुत्री ओम चंद्र गौतम की सारी समझ में शामिल होने के लिए आजमगढ़ के महुजा गांव पर आया हुआ था। शादी समारोह के दिन से ही बहन के घर पर रहकर शादी की तैयारी में सहयोग कर रहा था। सोमवार को देर शाम बारात पहुंची थी। इसी दौरान भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। भाई से विवाद के बाद करण गौतम घर से निकल गया। रात में व्यस्तता के कारण परिजनों ने काफी तलाश की पर कहीं पर भी पता नहीं चला। मंगलवार को जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो मार्टिनगंज ठेकमा मार्ग पर पुरानी चीनी मिल के सामने एक शीशम के पेड़ से युवक गमछे के सहारे लटका देखा गया। इसके बाद इस पूरे मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मिटक पांच भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *