![]()
झालावाड़ में दो दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर गर्मी का प्रकोप देखा गया। तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दो दिन पहले हुई बारिश के बाद 2 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया था। पिछले दो दिनों तक बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिली थी। हालांकि, मंगलवार को तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने पड़े।
गर्मी के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। दोपहर के समय दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम दिखी, और लोग गर्मी से बचने के लिए चेहरे ढककर यात्रा करते नजर आए। मौसम विभाग ने आज (बुधवार) के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। शहर में हो रही अनियमित बिजली कटौती ने भी भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। किसी भी समय होने वाली बिजली कटौती से नागरिकों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
झालावाड़ में दो दिन बाद फिर 2 डिग्री बढ़ा तापमान:तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस ने किया परेशान, बारिश का येलो अलर्ट जारी
Leave a comment