पलवल में पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का प्रदर्शन:बोले- सरकार कर रही अनदेखी, दो बार हो चुकी मीटिंग, समस्याओं का समाधान नहीं

Actionpunjab
2 Min Read




पलवल में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन ने जिला प्रधान बिजेंद्र चौहान के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला सचिव सतपाल सिंह ने किया। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सभी कार्यालयों पर भी प्रदर्शन कर कार्यकारी अभियंताओं के माध्यम से प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन व सड़क) और पब्लिक हेल्थ के नाम ज्ञापन सौंपे गए। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी के मुख्य संगठनकर्ता योगेश शर्मा और उप प्रधान राकेश तंवर ने बताया कि अक्टूबर और नवंबर 2025 में विभागों के मंत्रियों के साथ बैठकें हुई थीं। इन बैठकों में मंत्रियों ने सभी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था। प्रदर्शनकारी बोले- 9 महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई हालांकि, नौ महीने बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में रोष और निराशा है। संगठन ने मार्च 2026 में राज्य कार्यकारिणी में फैसला लिया था कि यदि सहमति के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। राज्य मुख्य संगठन सचिव योगेश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री इस मामले का संज्ञान लेकर कोई ठोस सकारात्मक कार्रवाई नहीं करते हैं, तो राज्य कमेटी मौके पर ही बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति तय करेगी। इस अवसर पर जिला चेयरमैन बीरसिंह तेवतिया, जिला कोषाध्यक्ष हंसराज, वरुण प्रताप, गब्बर राणा, सुभाष राणा, भुदेव शर्मा, बलजीत तंवर, अशोक कुमार, सागर पोसवाल, लक्ष्मण, महावीर भाटी, हंसराज और डालचंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक को संबोधित किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *