योगी बोले- नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट:मोहर्रम में हथियार प्रदर्शन और डीजे पर रोक,

Actionpunjab
2 Min Read




सीएम योगी आदित्यनाथ ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर यूपी रोडवेज बसों के किराये में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मोहर्रम को लेकर सीएम योगी ने कहा कि यह मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। मोहर्रम के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, नई परंपरा शुरू करने और कानफोड़ू डीजे व अनियंत्रित ढोल-ताशों पर रोक रहेगी। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सीएम ने कहा कि प्रदेश की 57 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। 20 जून को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। योग दिवस पर अमृत सरोवरों और ऐतिहासिक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास होगा। सीएम ने जनता दर्शन और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही जिन जिलों में सीएमओ की तैनाती नहीं है, वहां तीन दिन में नियुक्ति करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *