सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट:लाठी-भाटा चलने का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 को शांति भंग में गिरफ्तार किया

Actionpunjab
2 Min Read




शहर के गलता गेट थाना क्षेत्र स्थित नाग तलाई इलाके में वन विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक ही समुदाय के दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-भाटा चलने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दो युवक लाठी डंडे से युवक को पिटते नजर आए। वहीं दुसरे पश्र के व्यक्ति ने पहले पत्थर उठाया फिर डंडा पकड़े व्यक्ति को मुक्के मारे। वीडियो में महिला भी झगड़े का हिस्स बनती नजर आई। वीडियों में एक व्यक्ति रेड टी शर्ट में पहने धोंस दिखाते हुए गाली बकता नजर आया। लाल टी शर्ट पहने युवक ने पीछे से आकर एक बच्चे का गला पकड़ा और उसे धकेलते हुए बोला तू हट जा। वीडियों में महिला चिल्लाते नजर आई की मेरा हाथ तोड़ दिया। तुमने मेरा हाथ तोड़ दिया, और गालियों देते हुए जेल में बंद करवाने की धमकी देते नजर आई। दोनों पक्षों की ओर से करीब 1 घंटे से ज्यादा इलाके में गाली गलौच मारपीट से तनाव हो गया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद शुरू हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इमरान नामक युवक ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। गलता गेट थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि नाग तलाई इलाके में झगड़े की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम भेजी गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *