चंडीगढ़ मर्डर मामले में मेयर का पंजाब पुलिस पर अटैक:बोले- इंटेलिजेंस उनकी फेल, आरोपी वहां से यहां तक पहुंचे; चंडीगढ़ डरने वाला नहीं

Actionpunjab
4 Min Read




चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मर्डर करने के मामले में चंडीगढ़ के मेयर ने पंजाब की इंटेलिजेंस पर सवाल उठा दिया है। उनका कहना है कि इंटेलिजेंस पंजाब की फेल है। क्योंकि अब तक पंजाब में जो भी तीन अटैक हुए हैं, उनका लिंक पंजाब से निकला है। इस चीज को पंजाब सरकार को इंटेलिजेंस के स्तर पर देखना चाहिए। अब तीन प्वाइंट में जानिए मेयर सौरभ जोशी ने क्या कहा है- चंडीगढ़ में हमला करने वाले बाहर के : चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में गोलीबारी की घटना के बारे में सवाल किया तो उनका जवाब था कि आजकल उन लोगों को यूज किया जा रहा है, जो स्लीपर सेल, एक शब्द आता है, उसकी तरह काम कर रहे हैं। वह चंडीगढ़ के लोग नहीं हैं। वह बाहर से आते हैं और चंडीगढ़ को डिस्टर्ब करके जा रहे हैं। इंटेलिजेंस पंजाब व जम्मू की फेल : मेयर ने कहा कि इस हिसाब से मुझे लगता है कि इंटेलिजेंस पंजाब और जम्मू-कश्मीर की फेल है। जैसे अब यह राजौरी से निकलकर आए हैं। अब तक जो भी तीन अटैक हुए हैं, उनका सारा लिंक पंजाब से निकला है। पंजाब की इंटेलिजेंस को देखना चाहिए कि अगर ऐसे इनपुट आते हैं तो चंडीगढ़ से शेयर किए जाएं। चंडीगढ़ डरने वाला नहीं है : जहां तक चंडीगढ़ की बात है तो चंडीगढ़ कभी डरने वाला नहीं है। धमकियां आती रहेंगी। हम अपना काम करते रहेंगे। मेयर ने जिन केसों का जिक्र किया, उनके बारे में जानें 1. बीजेपी मुख्यालय पर हैंड ग्रेनेड हमला एक अप्रैल को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर एक बड़ा बम धमाका किया गया था, जहां आतंकियों ने हैंड ग्रेनेड फेंका था। इस मामले को विदेश में बैठे आतंकियों और आईएसआई (ISI) का समर्थन प्राप्त था। चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले के 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से 4 मुख्य आरोपी पंजाब के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। इनमें बलविंदर लाल, जसवीर सिंह, चरणजीत सिंह और रूबल चौहान शामिल हैं। 2. सेक्टर-9 प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस 18 मार्च को चंडीगढ़ के व्यस्त सेक्टर-9 मार्केट में चरणप्रीत सिंह उर्फ ‘चीनी कुबाहेड़ी’ नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या जमीन विवाद की रंजिश में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के तहत की गई थी। इस हत्याकांड की साजिश और शूटरों का मुख्य कनेक्शन पंजाब के सक्रिय दविंदर बंबीहा गैंग से निकला। इस केस में पंजाब की कई गैंगवार कड़ियों और आरोपियों को नामजद कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 3. मेडिकल स्टोर में घुसकर कैशियर की हत्या चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित ‘श्री कुमार मेडिकोस’ में शनिवार (13 जून 2026) को दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां मारकर 45 वर्षीय कैशियर जानकी दास की हत्या कर दी। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई इस वारदात में हमलावरों ने कैश काउंटर पर बैठे जानकी दास पर करीब 13 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद इलाज के दौरान पीजीआई (PGIMER) अस्पताल में उनकी मौत हो गई। चंडीगढ़ पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हुलिया बदलकर भागे आरोपियों की तलाश के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई है। पुलिस इस हत्याकांड में जबरन वसूली (रंगदारी) या किसी बड़े गैंगस्टर गैंग के शामिल होने के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *