हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप जयंती समारोह शुरू:रक्ततलाई से अरण्य बाग तक निकाली शोभायात्रा, अश्व प्रतियोगिता भी हुई

Actionpunjab
1 Min Read




राजसमंद के हल्दीघाटी स्थित अरण्य बाग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर खमनोर स्थित रक्ततलाई से अरण्य बाग तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जय हल्दीघाटी नवयुवक मंडल के युवाओं ने महाराणा प्रताप, झाला मान, भीलू राणा, भामाशाह और हकीम खां सूरी सहित मेवाड़ के वीर योद्धाओं की वेशभूषा धारण कर भाग लिया। युवाओं के जोश और ऐतिहासिक पात्रों के स्वरूप ने वातावरण को वीरता और गौरव से भर दिया। अरण्य बाग पहुंचने के बाद महाराणा प्रताप जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इतिहासकार डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान, देशभक्ति और त्यागपूर्ण जीवन के बारे में बताया। इस अवसर पर चेतक की स्मृति में अश्व प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अश्व पालकों ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेले का समापन 19 जून को होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *