![]()
रेवाड़ी में जिला परिषद के चेयरमैन और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर दीपिका के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिला प्रमुख के साथ अपना नाम जोड़ने के बाद महिला ने दीपिका का नाम पूर्व केंद्रींय और पूर्व सांसद के साथ जोड़कर सोशल मीडियो पर एक पोस्ट की। पोस्ट सामने आने के बाद कांग्रेस नेत्री कुंड पुलिस चौकी पहुंची और महिला के खिलाफ कार्रवाई की लिखित शिकायत दी। अपनी पोस्ट पर दीपिका की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद महिला ने दैनिक भास्कर से फोन पर इसे क्रिया की प्रतिक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि इसमें मेरा कुछ नहीं, मेरे पास जो आए, मैंने उसे आगे पोस्ट कर दिया। जिसकी शुरूआत अपनी राजनीति चमकाने के लिए खुद दीपिका ने की थी। दीपिका बोलीं- मेरा धन्यवाद करें मनोज दीपिका ने बुधवार को अपने पति लवली यादव के साथ पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि वीडियो-फोटो डालकर महिला मनोज को ब्लैकमेल करती थी। अब उन्होंने खुद कह दिया, एआई से बनाए हैं। वीडियो भले ही किसी दबाव में बनाया हो, लेकिन अब मनोज को ब्लैकमेल नहीं कर सकेंगी। उन्होंने खुद फोटो-वीडियो को एआई के बता दिया है। चेयरमैन को अब मेरा धन्यवाद करना चाहिए और अपना फोकस जनता के काम करने पर लगाना चाहिए। एडिट फोटो कर रही पोस्ट कुंड चौकी पुलिस को दी शिकायत में दीपिका ने बताया कि महिला मेरे फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर डालकर मेरी छवि खराब हर रही है। मूलरूप से राजस्थान निवासी महिला निमराना में रह रही है। मैं साफ छवि, समाज में रहने वाली और कांग्रेस महिला विंग की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर हूं। मेरी छवि खराब करने वाली महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाए। दीपिका यादव ने कहा कि वह पोस्ट किए गए वीडियो में कही गई अपनी बातों पर अब भी कायम है। महिला द्वारा की गई पोस्ट के स्क्रीन शॉट… महिला बोलीं- उन्होंने की शुरूआत सोशल मीडिया पोस्ट करने पर महिला ने कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए उन्होंने खुद इसकी शुरूआत की थी। मेरे बारे में कुछ भी लिखने से पहले मेरे से बात कर लेती। मैने केवल वही पोस्ट किया, जो मेरे पास आया। मैने अपनी तरफ से कुछ नहीं लिखा। जिस दिन मेरे बेटे का एनडीए में सलेक्शन हुआ, उसी दिन बखेड़ा खड़ा कर दिया। जिससे मैं खुशी भी नहीं मना पाई और उस दिन से बेटे को ही ब्लॉक किया हुआ है। बेटे से आमना-सामना होने के विवाद पर पूछने पर क्या जवाब देती। जिस चेहरे पर खुशी होनी चाहिए थी, वह तीन दिन से सदमें में है। दीपिका यादव द्वारा डाली गई पोस्ट….
जानिए क्या था मामला महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर दीपिका यादव ने रविवार- सोमवार की रात सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की। वीडियो में जिला प्रमुख मनोज यादव के साथ एक महिला का फोटो पोस्ट किया और महिला का उनकी दूसरी पत्नी बताया। सोमवार को मनोज यादव ने वीडियो सामने आने के बाद मामले की लिखित शिकायत कुंड पुलिस चौकी में की। जिसमें दीपिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। महिला ने एक वीडियो पोस्ट कर अपने और चेयरमैन के बीच किसी प्रकार के अनैतिक संबंधों से इंकार किया। महिला ने मनोज की बजाय उनके परिवार से अपना नजदीकी रिरश्ता बताया। कुंड पुलिस चौकी ने टींट गांव जाकर कांग्रेस नेत्री से पूछताछ की और वीडियो डिलीट कर विवाद खत्म करने की सलाह दी। जिसे उन्होंने मानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने उनके पति लवली यादव को पुलिस चौकी में बुलाया। संपर्क करने पर पुलिस ने मामले की जांच की बात कही। बुधवार को महिला ने दीपिका के पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद के साथ रिश्तों पर 4 अलग-अलग स्टोरी पोस्ट की। कांग्रेस नेत्री ने कुंड चौकी पुलिस से शिकायत की। शिकायत देने के बाद अपने पति के साथ पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी बात पर कायम रहने की बात कही।
रेवाड़ी मनोज-दीपिका विवाद: महिला ने डाली नई पोस्ट:पूर्व केंद्रींय मंत्री और पूर्व सांसद के साथ जोड़ा दीपिका का नाम, थाने पहुंची कांग्रेस कॉडिनेटर
Leave a comment