![]()
रोहतक जिले के कलानौर में स्थित सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज में भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान’ के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और मानव श्रृंखला बनाकर सशक्त संदेश दिया गया। यह अभियान 17 से 26 जून तक चलाया जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने अपने संबोधन में नशे को व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। समाज को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प डॉ. दुआ ने कहा कि युवा वर्ग की सकारात्मक भागीदारी से ही नशा मुक्त और विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है। इस अवसर पर एंटी ड्रग सेल के संयोजक डॉ. सतीश नरवाल, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश कुमार और डॉ. चेतना भी मौजूद रहे। सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में नशा उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प दोहराया।
कलानौर के कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान:विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया; प्राचार्य बोले-परिवार और समाज के लिए हानिकारक
Leave a comment