![]()
इंदिरा बाजार स्थित मोहद्वानेश्वर (महादेव) मंदिर परिसर से भगवान शंकर की एक प्रतिमा चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में इंदिरा बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री पदम ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार इंदिरा बाजार में स्थित मोहद्वानेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्र के व्यापारी नियमित रूप से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करते हैं। 18 जून को सुबह करीब 11:30 बजे एक व्यापारी पूजा के लिए मंदिर पहुंचा तो उसने देखा कि शिव परिवार की मूर्तियों में से भगवान शंकर की एक प्रतिमा अपने स्थान पर नहीं है। इसके बाद अन्य व्यापारियों को इसकी जानकारी दी गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सुबह करीब 9:15 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में प्रवेश कर प्रतिमा लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। व्यापार मंडल का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने ही मंदिर से प्रतिमा चोरी की है। व्यापार मंडल ने पुलिस से अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, चोरी हुई प्रतिमा बरामद करने और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
इंदिरा बाजार के महादेव मंदिर से शिव प्रतिमा चोरी:सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, व्यापारियों ने प्रतिमा बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
Leave a comment