करनाल में व्यक्ति संदिग्ध मौत:पंचायत में गए लोगों पर हुआ था हमला, अब शिकायत पर पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

Actionpunjab
3 Min Read




करनाल में निसिंग क्षेत्र के गांव अमुपुर में एक डेरे के अंदर गेट बंद कर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। पंचायत के लिए गए लोगों पर अचानक हमला किया गया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचायत के दौरान हुआ विवाद, गेट बंद कर किया हमला
गांव अमुपुर निवासी जयमल सिंह पुत्र सुबा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून को उसके पिता सुबा सिंह पुत्र काहन सिंह गांव की पंचायत में गए थे। उनके साथ मास्टर इन्द्र सिंह पुत्र सन्तोख सिंह, उसका बेटा निर्मलजीत सिंह और सुरजीत सिंह पुत्र चंचल सिंह भी मौजूद थे। ये सभी लोग जानपाल पुत्र करतार सिंह के डेरे पर पैसे मांगने के लिए पहुंचे थे। शिकायत के अनुसार, वहां पहुंचने पर जानपाल सिंह ने अपने घर का मुख्य गेट बंद कर ताला लगा लिया और एक मोटा लठ लेकर सभी पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने सुबा सिंह के सिर पर लाठी से वार किया, जिससे वह नीचे गिर गए और उनका सिर दीवार से टकरा गया। घायल को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हमले के बाद निर्मलजीत सिंह ने जयमल सिंह को फोन कर बताया कि उसके पिता नीचे गिरे पड़े हैं और अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही जयमल सिंह खेत से सीधे निसिंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि उसके पिता सुबा सिंह की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
जयमल सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मौत जानपाल सिंह द्वारा गेट बंद कर लाठी से मारपीट करने के कारण हुई है। उसने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एएसआई स्वदेश कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ निसिंग सीएचसी में मौजूद थे, जहां जयमल सिंह ने लिखित शिकायत दी। थाना निसिंग में केस दर्ज, जांच शुरू
थाना निसिंग में इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि एएसआई स्वदेश कुमार की ओर से भेजी गई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला जानपाल गांव अमुपुर के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पुलिस टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *