Higher Education Opportunities Expand 2026-27

Actionpunjab
2 Min Read


अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के दीनानाथ पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठ नए शिक्षकीय पदों का सृजन किया गया है। इस निर्णय से क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे और महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास को गति मिलेगी।

नवसृजित पदों में समाजशास्त्र, हिंदी और गृह विज्ञान विषयों में परास्नातक स्तर पर दो-दो पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, वाणिज्य संकाय में स्नातक स्तर पर दो पद सृजित किए गए हैं, जिससे महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय की स्थापना का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन नए विषयों के शुरू होने से छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों या दूरस्थ संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नए पदों और विषयों की शुरुआत से संस्थान को एक नई पहचान मिलेगी और छात्राओं के प्रवेश में वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने इसे महाविद्यालय के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्राचार्य डॉ. कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के सहयोग और प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के वर्तमान और पूर्व अधिकारियों के योगदान की भी सराहना की। महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह कदम न केवल संस्थान के विकास को गति देगा, बल्कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *