करनाल में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव:पहचान के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया, बीमारी और गर्मी को लेकर जताई आशंका

Actionpunjab
2 Min Read




करनाल में आईटीआई चौक के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालातों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान न होने पर शव को मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। अगले दिन पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। सोशल मीडिया वीडियो से हुई पहचान
मृतक की पहचान 50 वर्षीय सर्वेश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और फिलहाल करनाल में हांसी रोड पर रह रहा था। वह पेशे से पेंट का काम करता था और उसके परिवार में एक बेटा है। वीरवार की शाम को पुलिस को आईटीआई चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था, जिसकी उस समय पहचान नहीं हो सकी थी। परिजन कर रहे थे तलाश
परिजनों के अनुसार, सर्वेश पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था और काम पर भी नहीं जा रहा था। इसी दौरान वह घर से लापता हो गया। परिवार के लोग उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें मिले शव की झलक दिखाई गई थी। वीडियो देखने के बाद परिजन तुरंत मोर्च्युरी हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मोर्च्युरी हाउस में पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सर्वेश के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि मौत गर्मी के कारण हुई या फिर किसी अन्य वजह से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *