गांधीवादी-तरीके से चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता के लिए उठाई आवाज:लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह: चुनाव आयोग की निष्पक्षता की मांग के लिए जुटे लोग

Actionpunjab
3 Min Read




जयपुर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से शुक्रवार को शहीद स्मारक पर “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेशभर से आए हजारों कार्यकर्ताओं, पंचायती राज एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने अनुशासित एवं गांधीवादी तरीके से चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता की रक्षा के लिए आवाज उठाई। सत्याग्रह में शामिल लोग “लोकतंत्र बचाओ” लिखी काली टोपी पहनकर पहुंचे थे। कार्यकर्ता अपने साथ संविधान की प्रतियां, महापुरुषों के चित्र, हाथ से बनाए पोस्टर, तिरंगे और चरखे लेकर आए थे। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रामधुन, भजनों और गीतों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया गया। नामांकन निरस्त होना गंभीर विषय: डॉ. सुनील पवार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि यह चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय है। चुनाव आयोग की स्वायत्तता लोकतंत्र की आधारशिला है, जिस पर उठ रहे प्रश्न चिंताजनक हैं। संस्थाओं की गरिमा के लिए संघर्ष जरूरी: गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था उसकी आत्मा है। उन्होंने कहा- संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठ रहे प्रश्नों के खिलाफ जनता को जागरूक करना समय की आवश्यकता है और यह सत्याग्रह उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्थानीय स्वशासन को कमजोर करने की कोशिश: टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनावों में हो रही देरी चिंताजनक है। गांव और शहर के स्तर पर चुनी हुई संस्थाओं का समय पर गठन लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है, जिसके लिए व्यापक स्तर पर जनआंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण लोकतंत्र प्रभावित हो रहा: डॉ. सी. पी. जोशी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा कि स्थानीय चुनावों में देरी का सबसे बुरा असर ग्रामीण विकास और जनप्रतिनिधित्व पर पड़ता है। उन्होंने चुनावी प्रक्रियाओं में जनता का विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने घोषणा की कि इस अभियान को राजस्थान के प्रत्येक जिले, ब्लॉक और ग्राम स्तर तक ले जाया जाएगा। इसके तहत व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और 20 अगस्त से पूरे राजस्थान में “लोकतंत्र बचाओ पदयात्राओं” का आयोजन होगा। कार्यक्रम को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कुनाल बनर्जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। अंत में प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मीकि ने आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *