![]()
राजस्थान सरकार ने बड़े स्तर पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के ट्रांसफर करते हुए 178 अधिकारियों की नई पदस्थापन सूची जारी की है। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के बाद भीलवाड़ा जिले में भी कई प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। भीलवाड़ा को मिले नए प्रशासनिक अधिकारी इस बड़ी तबादला सूची के तहत भीलवाड़ा में भी नया प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। आदेश के अनुसार, हरीतिमा को भीलवाड़ा का अतिरिक्त कलेक्टर, नंदकिशोर राजोरा को जिला परिषद सीईओ, प्रमोद सीरवी को भीलवाड़ा, स्वाति को मांडलगढ़ का नया उपखण्ड अधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है। जबकि पुनीत कुमार को विशेषाधिकारी भूमि नगर विकास न्यास भीलवाड़ा के पद पर लगाया गया है। कुछ तबादला आदेश निरस्त किए सरकार ने पूर्व में जारी कुछ तबादला आदेशों को भी निरस्त कर दिया है।चार अधिकारियों के करीब सवा महीने पहले हुए तबादले रद्द किए गए हैं।वहीं भीलवाड़ा के रजिस्ट्रार पंजीयन व मुद्रांक मोहम्मद ताहिर का 15 सितंबर 2025 को किया गया तबादला भी करीब नौ महीने बाद निरस्त कर दिया गया।इसके अलावा 12 एपीओ चल रहे अधिकारियों को नई जिम्मेदारिय सौंपी गई हैं।
भीलवाड़ा को मिले नए प्रशासनिक अधिकारी:देर रात जारी तबादला सूची में अति कलेक्टर, सीईओ और एसडीएम बदले यूआईटी को मिला ओएसडी
Leave a comment