![]()
हापुड़ में बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिंमरौली गांव में शनिवार को एक युवक का शव गंदे नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सिंमरौली गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ छोटू (26) पुत्र राजेंद्र सैनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल के पास मिले शराब के खाली पाउच प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल के निकट एक सरकारी नल के पास शराब के कई खाली पाउच मिले। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदी था। सूचना मिलने पर परिजनों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ में गंदे नाले में मिला युवक का शव:शराब के खाली पाउच बरामद, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान; पोस्टमार्टम को भेजा गया
Leave a comment