पति ने पत्नी को दो अंजान लोगों को सौंपा:नशीला पदार्थ पिलाकर कराया दुष्कर्म, बैंक जाते समय रास्ते से उठाकर ले गए, अगले दिन सूने मकान में होश आया

Actionpunjab
5 Min Read




करनाल के घरौंडा क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दो अंजान लोगों के साथ मिलकर उसे रास्ते से उठाकर ले गया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसके साथ जबरदस्ती की गई। घटना के बाद महिला अगले दिन सूने मकान में होश में आई। पीड़िता ने राजस्थान में शिकायत दी। शिकायत घरौंडा पहुंची और पुलिस ने जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान से दर्ज हुई जीरो एफआईआर, करनाल में केस ट्रांसफर
मामले की शुरुआत बीती 13 जून को राजस्थान के अलवर जिले के नौगांवा थाने में हुई, जहां पीड़िता ने शिकायत दी। शिकायत में घटना स्थल स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने संपर्क किया। पीड़िता ने तबीयत खराब होने की बात कहकर 19 जून को थाने आने की जानकारी दी। इसके बाद 19 जून को वह अपने भाई के साथ थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि घटना करनाल के घरौंडा क्षेत्र की है, जिस पर जीरो एफआईआर दर्ज कर केस करनाल भेज दिया गया। बैंक जाने के दौरान रास्ते से उठाया गया
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 8 अप्रैल 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से पानीपत में हुई थी। उसने बताया कि बीती 10 जून को दोपहर करीब 12:20 बजे वह बैंक घरौंडा में खाता खुलवाने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसका पति दो अंजान व्यक्तियों के साथ आया और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया। नशीला पदार्थ पिलाकर सौंपा, पैसे लेकर चला गया पति
महिला ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसे जबरदस्ती कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद पति ने दोनों अंजान व्यक्तियों से कहा कि अब यह तुम्हारे हवाले है और इसके साथ गलत काम करो। आरोप है कि पति उन लोगों से पैसे लेकर वहां से चला गया। कपड़े उतारकर की जबरदस्ती, फिर बेहोश हुई महिला
पीड़िता के अनुसार दोनों अंजान व्यक्तियों ने उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। नशीले पदार्थ के असर के कारण वह बेहोश हो गई। सूने मकान में होश आया, खुद को नग्न पाया
महिला ने बताया कि अगले दिन सुबह जब उसे होश आया तो वह एक सूने मकान में अकेली थी। उसने देखा कि उसके शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। इसके बाद उसने खुद को संभाला, कपड़े पहने और किसी तरह आईटीआई चौक करनाल पहुंची। भाई को फोन कर दी जानकारी, आरोपी ने दी धमकी
आईटीआई चौक पहुंचने के बाद महिला ने अपने भाई को फोन कर पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों ने आरोपी पति से बात की और उसे उलाहना दिया। आरोप है कि पति ने गाली-गलौज की और कहा कि जो करना है कर लो। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
नौगांवा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की और करनाल पुलिस को भेज दिया। 19 जून को पीड़िता ने पुलिस के साथ मौके की निशानदेही की। जांच में स्पष्ट हुआ कि घटना घरौंडा क्षेत्र में हुई है। इसके बाद केस दर्ज कर जांच अधिकारी को सौंप दिया गया है। घरौंडा थाना में 19 जून को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मैजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के ब्यान भी दर्ज करवाए गए है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *