भारत विकास परिषद के नए पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार:सेवा और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर; 'थैला अपनाओ' अभियान शुरू

Actionpunjab
3 Min Read




करौली में भारत विकास परिषद शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह और एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, सेवा, संस्कारों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। परिषद ने पॉलीथिन मुक्त समाज के संदेश के साथ “थैली छोड़ो-थैला अपनाओ” अभियान भी शुरू किया, जिसके तहत सदस्यों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। जिला समन्वयक राजेंद्र दीवान ने बताया कि प्रांतीय सेवा गतिविधि संयोजक देवेंद्र शर्मा ने नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष तुलसीदास गोयनका, सचिव कमलाकांत शर्मा और कोषाध्यक्ष गोविंद लोहेवाला को पदभार ग्रहण कराया। विभिन्न गतिविधियों के संयोजकों, प्रकल्प प्रभारियों और परिषद के सदस्यों को संगठन के प्रति निष्ठा और दायित्व निर्वहन की शपथ भी दिलाई गई। दायित्व ग्रहण समारोह से पहले आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम सत्र में प्रांतीय सह संगठन सचिव योगेंद्र सिंहल ने परिषद की संगठनात्मक संरचना, कार्यप्रणाली और आवश्यक प्रोटोकॉल की जानकारी दी। दूसरे सत्र में जिला समन्वयक राजेंद्र दीवान ने परिषद के प्रथम सूत्र ‘सम्पर्क’ की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि मजबूत संपर्क से सहयोग की भावना विकसित होती है और संस्कारों के विस्तार से सेवा के कार्यों को गति मिलती है। मुख्य वक्ता देवेंद्र शर्मा ने ‘सेवा एवं संस्कार’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना को परिषद की मूल पहचान बताया। प्रांतीय पर्यावरण गतिविधि संयोजक सीताराम शर्मा ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान परिषद के पर्यावरण संरक्षण संकल्प के तहत “थैली छोड़ो-थैला अपनाओ” अभियान का शुभारंभ किया गया। गायत्री सर्राफ, कैलाश बजाज और डॉ. प्रदीप जैन के सहयोग से उपस्थित सदस्यों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस अवसर पर पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सुबोध जैन, पंकज जैन, गोविंद सर्राफ, नगेंद्र शर्मा, बनवारी हरदेनिया, वल्लभ पंसारी, गोविंद व्यास, विनोद गोयल, मोतीलाल शाक्यवार, हिमांशु मित्तल, अखिलेश गुप्ता, नीरज बजाज, गणेश प्रजापत, रमेश शर्मा, अभय शास्त्री, रेखा गोयनका, मंजूलता सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *