हांसी में श्याम बाबा झांकी में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:कई महिलाओं की बालियां व झुमके चुराए, बठिंडा का रहने वाला है, दो दिन के रिमांड पर लिया

Actionpunjab
3 Min Read




हांसी पुलिस की किला बाजार चौकी टीम ने श्याम बाबा की झांकी के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के कानों से सोने के जेवर उड़ाने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की एक बाली बरामद कर ली है और उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य साथियों का पता लगाया जा सके, चोरी किए गए बाकी के जेवर बरामद किए जा सकें और इलाके में हुई अन्य चोरियों का पर्दाफाश हो सके। भीड़ का फायदा उठाकर तोड़ी थीं बालियां मामले के जांच अधिकारी मुनीश कुमार ने बताया कि हांसी की रहने वाली राजबाला नामक महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 18 जून को वह अपने परिवार के साथ श्याम बाबा की झांकी में गई थीं। जब झांकी विश्वकर्मा चौक के पास पहुंची, तो अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके कान से सोने की बाली तोड़ ली। ट पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी ने सिर्फ राजबाला ही नहीं, बल्कि उस झांकी में शामिल कई अन्य महिलाओं के कानों से भी सोने की बालियां और झुमके चोरी हुए थे। इस शिकायत के बाद थाना शहर हांसी में चोरी का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। बठिंडा का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोनू उर्फ अजय (पुत्र कालीचरण, निवासी गांव गुनियाना, जिला बठिंडा, पंजाब) के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी मोनू ने झांकी में चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई एक सोने की बाली बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *