लुधियाना में AAP नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप:पार्किंग विवाद में चले ईंट-पत्थर, बाल-बाल बचा बच्चा; CCTV आया सामने

Actionpunjab
4 Min Read




लुधियाना मॉडल टाउन इलाके के डॉ. अंबेडकर नगर में बीती देर रात भारी बवाल हो गया। यहां पार्किंग के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि नौबत ईंट-पत्थर और फायरिंग तक पहुंच गई। आरोप आम आदमी पार्टी (AAP) के नशा मुक्ति मोर्चा के जिला कोऑर्डिनेटर बोनी आरके और उनके पिता पर लगे हैं। इस पूरी घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। CCTV में कैद हुई वारदात की दहशत सामने आए CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गली में कुछ लोग सामान्य रूप से घूम रहे हैं। तभी अचानक दूसरी तरफ से कुछ लोग आते हैं और अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने लगती है। हालांकि फुटेज में गोली चलाने वाले का चेहरा स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहा है लेकिन गोलियों की आवाज सुनते ही गली में मौजूद लोग अपनी जान बचाकर बेतहाशा भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित लखबीर सिंह का आरोप: 5 राउंड फायर हुए, बच्चे को छूकर निकली गोली पीड़ित लखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका एक 12-टायरी ट्रक है, जिसे वह मोहल्ले में ही खाली जगह पर खड़ा करता है। ट्रक साइड करने को लेकर सुबह भी उनकी (बोनी आरके) पत्नी से बहस हुई थी, जिसके बाद ट्रक हटा लिया गया था।
लखबीर का आरोप है कि रात को भी ट्रक हटाने की रंजिश के चलते फिर से विवाद शुरू हो गया। सबसे पहले बोनी आरके के पिता रवि ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते उन लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद आप नेता बोनी आरके ने अपनी तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। करीब 5 राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली वहां मौजूद एक बच्चे को छूकर निकल गई। लखबीर ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा हम एक ही मोहल्ले में रहते हैं, सत्ता के नशे में ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। AAP नेता बोनी आरके की सफाई:वे नशा बेचते हैं, गोली मेरी तरफ से नहीं चली” दूसरी तरफ इन गंभीर आरोपों पर आम आदमी पार्टी के नेता बोनी आरके ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने पार्किंग विवाद की बात तो कबूली लेकिन गोली चलाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बोनी ने कहा मेरे पास लाइसेंसी हथियार जरूर है लेकिन मैंने कोई गोली नहीं चलाई है। उल्टा, उनकी तरफ से ईंट-पत्थर बरसाए गए और गोलियां चलाई गईं। बोनी आरके ने विरोधी पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग इलाके में नशा बेचते हैं। उन्होंने कहा, मुझे नशा मुक्ति मोर्चा का प्रधान बनाया गया है। मैं अपने मोहल्ले में किसी भी कीमत पर नशे का यह काला कारोबार नहीं चलने दूंगा इसी बात की रंजिश निकाली जा रही है। इस पूरे मामले पर थाना मॉडल टाउन के SHO ने बताया कि दो पक्षों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ है। इलाके में गोली चलने की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस टीम हर एंगल से मामले और CCTV फुटेज की गहनता से जांच कर रही है। जो भी तथ्य और सुबूत सामने आएंगे उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *