पाना देवी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम:विधायक, कलेक्टर सहित कई लोगों ने किया दो घंटे किया योगाभ्यास

Actionpunjab
3 Min Read




कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कार्यक्रम हुए। जिला स्तरीय कार्यक्रम कोटपूतली के पाना देवी कन्या कॉलेज में सुबह 6 से 8 बजे तक हुआ। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग) रही। योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन
विधायक हंसराज पटेल ने इस अवसर पर कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसकी महत्ता को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले 12 सालों में योग दिवस एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि योग भारत द्वारा विश्व को दी गई एक ऐसी अमूल्य विधा है, जो मानव जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने वाला व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से अधिक सक्षम रहता है। जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन के प्रभारी एवं आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. मुकेश कुमार आर्य ने बताया कि जिले के प्रमुख धार्मिक, पर्यटन और सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग प्रशिक्षकों ने आमजन को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। योग प्रशिक्षक विद्या रतन शास्त्री ने प्रतिभागियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटी चालन, ताड़ासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, पूर्ण उष्ट्रासन, पवनमुक्तासन, शवासन सहित कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण सहित कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, महिलाओं, बच्चों और बड़ी संख्या में आमजन ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में एसडीएम कोटपूतली योगेश देवल, एसीईओ जगदीश प्रसाद, तहसीलदार रामधन गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी सुनील सैनी, उप निदेशक आईसीडीएस सतपाल यादव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। देखें PHOTOS

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *