![]()
सहजयोग संस्थापिका परम माताजी निर्मला देवी द्वारा प्रणीत सहजयोग के योग दिवस के प्रोग्राम मे आए हुए साधकों का कुण्डलिनी जागरण एवं आत्म साक्षात्कार के बारे में समझाया गया एवं योग का अभ्यास करवाया गया।उसके बाद पधारे हुए साधको को हाथो तथा सिर के तालू भाग मे चैतन्य लहरियो का आभास हुआ। प्रोग्राम की शुरुआत में डॉ. पुनीत तंवर ने योग का अर्थ एवं महत्व समझाया एवं सहज योग अन्य योगों से किस प्रकार आसान एवं भिन्न है, इसकी जानकारी उपलब्ध करवाई। तत्पश्चात पेशे से शिक्षक नंदू गिरी ने आत्मसाक्षात्कार का अनुभव करने के स्टेप्स सिखाये। सहजयोग केंद्र जोधपुर समन्व्यक् श्री पूनम चंद साँखला ने बताया कि जोधपुर मे सहजयोग ध्यान के 3 केंद्र साप्ताहिक अलग अलग क्षेत्रो मे संचालित हो रहे है।यह पूर्णतः निशुल्क है, सहजयोग ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है, सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलने लगती है.कलयुग मे मनुष्य हर तरफ भ्रांति से घिरा हुआ है, ऐसे मे सहजयोग ध्यान सभी के लिए एक रामबाण एवं जड़ी बून्टी साबित हो रहा है. कोरोना काल मे भी सहजयोग ध्यान द्वारा पूरे भारत वर्ष मे लाखों साधक लाभांवित हुए। प्राचीन स्थानों पर कलात्मक योग का अद्भुत प्रदर्शन योगा एलायंस सोसाइटी,उड़ान फाउंडेशन ओर योगासन जोधपुर के राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ियों ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पहाड़ियों की मनोरम वादियों में,प्राचीन स्थानों पर कलात्मक योग का शानदार प्रदर्शन किया। योग प्रशिक्षक गजराज सिंह ने बताया खिलाड़ियों ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं जटिल योग पिरामिड बनाए। कठिन से कठिन योगासन और चुनौतीपूर्ण तकनीकों को खिलाड़ियों ने पूर्ण संतुलन, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास के साथ सहजता से प्रस्तुत किया। विशेष बात यह रही कि सभी खिलाड़ियों ने कठिन कलात्मक संरचनाओं और पिरामिडों का निर्माण मुस्कुराते हुए किया, जिससे योग के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उड़ान फाउंडेशन अध्यक्ष वरुण धनाडियां बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो पहचान दिलाई है उसी से प्रेरित होकर सभी योग से जुड़ भी रहे हैं। हमारे प्राचीन धरोहर के प्राकृतिक वातावरण में प्रस्तुत इस अद्भुत योग प्रदर्शन ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों का प्रेरणादायक संदेश दिया। इन खिलाड़ियों में लेखिका चौधरी, डोली,मेघा विश्नोई,ख्याति पालीवाल,अंजली विश्नोई,एकता प्रजापत,लक्षिता मेवाड़ा,यशस्वी सेन,ऋतिक विश्नोई,नेकी सामरिया,गर्व लिंबा,उज्ज्वल ओर अर्जुन परिहार शामिल रहे इन्होंने अपने प्रशिक्षक गजराज सिंह शेखावत ओर यशदीप सिंह कच्छवाहा के मार्गदर्शन में यह सुंदर पिरामिड बनाए।
योग दिवस पर किया सहजयोग:सहजयोग आज का महायोग, प्राचीन स्थानों पर कलात्मक योग का अद्भुत प्रदर्शन
Leave a comment