![]()
करनाल में नीलोखेड़ी के पोल्ट्री एरिया में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छेड़छाड़ के एक पुराने मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके ऊपर फायरिंग की गई। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। छेड़छाड़ के मामले के बाद से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। आरोप है कि उसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। सोमवार शाम आरोपी युवक ने युवती की मां, भाई और चचेरे भाई पर हमला कर दिया। फायरिंग की चर्चा से सहमे लोग
घटना के बाद इलाके में गोली चलने की चर्चा फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि झगड़े के दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि घायलों को गोली लगी है या वे मारपीट में घायल हुए हैं। तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
हमले में घायल हुए तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस बोली- हर पहलू से हो रही जांच
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। फायरिंग की बात सामने आई है, लेकिन यह जांच का विषय है कि घायलों को गोली लगी है या झगड़े के दौरान चोटें आई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
करनाल में छेड़छाड़ की रंजिश में खूनी झड़प:युवती के साथ की थी छेडछाड, तीन लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
Leave a comment