![]()
पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत एक जुलाई को राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में एक साथ 3 महीने की ‘सत्कार राशि’ क्रेडिट कर दी जाएगी। योजना के तहत दलित (SC) वर्ग की महिलाओं को ₹4,500 (₹1,500/माह) और सामान्य व अन्य सभी कैटेगरी की महिलाओं को ₹3,000 (₹1,000/माह) की एकमुश्त किस्त मिलेगी। सीएम मान फतेहगढ़ साहिब के गांव चनार्थल कलां में विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। सीधे खाते में आएंगे पैसे, बिचौलियों का खेल खत्म मुख्यमंत्री ने बताया कि ठीक 9 दिन बाद यानी 1 जुलाई को 18 साल से ऊपर की हर पात्र महिला के मोबाइल फोन पर पैसे क्रेडिट होने का मैसेज आ जाएगा। यह पैसा बिना किसी बिचौलिए या कट के सीधे बैंक खातों में जाएगा। पेंशनधारियों को डबल फायदा जो बुजुर्ग, विधवा या दिव्यांग महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। 97% आबादी होगी कवर सरकार का दावा है कि इस योजना के दायरे में पंजाब की करीब 97% महिलाएं आ जाएंगी। ₹9,300 करोड़ का बजट इस महा-योजना को जमीन पर उतारने के लिए पंजाब सरकार ने बजट में ₹9,300 करोड़ का विशेष प्रावधान किया है। यह राशि अमीर नहीं, आत्मनिर्भर बनाएगी सीएम ने कहा कि “यह राशि महिलाओं को अमीर भले न बनाए, लेकिन इससे हमारी माताओं-बहनों को समाज में सम्मान, आत्मविश्वास और वित्तीय आत्मनिर्भरता जरूर मिलेगी। जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है, यह सत्कार राशि बिना रुके हर महीने महिलाओं के खातों में पहुंचती रहेगी।”
एक जुलाई से महिलाओं के खाते में आएंगी तीन किश्तें:सीएम मान बोले- मावां धीयां सत्कार योजना होगी शुरू, पंजाब सरकार ने 9300 करोड़ का बजट रखा
Leave a comment