रणवीर सिंह बने भारत के सबसे महंगे एक्टर:धुरंधर से 325 करोड़ रुपए की कमाई का दावा; शाहरुख-रजनीकांत जैसे एक्टर्स को पीछे छोड़ा

Actionpunjab
4 Min Read




अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्म सीरीज ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद भारत के सबसे महंगे स्टार बन गए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स कि रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर ने इस फिल्म के दोनों भागों से कुल 325 करोड़ रुपए की कमाई की है। उन्होंने फिल्म के लिए कोई फिक्स फीस नहीं ली थी, बल्कि प्रॉफिट शेयरिंग (मुनाफे में हिस्सेदारी) का विकल्प चुना था। ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ रणवीर सिंह ने शाह रुख खान, रजनीकांत और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े स्टार्स की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फीस छोड़ने का फैसला किया था
ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ फिल्म के लिए अपनी रेगुलर फीस छोड़ दी थी। उन्होंने मेकर्स के साथ मुनाफे में हिस्सेदारी तय की थी। जब फिल्म का बजट बढ़ा, तो रणवीर ने खुद भी प्रोजेक्ट में पैसा लगाया था। फिल्म की कमाई के बाद अब उन्हें थिएट्रिकल कलेक्शन, डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के हिस्से के रूप में 325 करोड़ रुपए मिले हैं। दोनों फिल्मों ने की 3100 करोड़ की कमाई
‘धुरंधर’ के दोनों भागों ने दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। सिर्फ भारत में ही फिल्म का नेट कलेक्शन 1900 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा है। फिल्म के मुनाफे का सबसे बड़ा हिस्सा जियो स्टूडियोज को मिला है, जिसके बाद आदित्य धर के बी62 स्टूडियोज का नंबर है। हालांकि, कलाकारों में रणवीर का हिस्सा सबसे ज्यादा है। अभिनेता या मेकर्स की तरफ से अभी इन आंकड़ों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। रजनीकांत और शाह रुख खान को पीछे छोड़ा
रणवीर सिंह से पहले भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के नाम था। उन्होंने साल 2024 में आई फिल्म ‘जेलर’ के लिए 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, बॉलीवुड में यह रिकॉर्ड शाहरुख खान के नाम था, जिन्होंने 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ फिल्मों से करीब 200-200 करोड़ रुपए कमाए थे। इनके अलावा अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ और प्रभास ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए 200 करोड़ रुपए से अधिक की फीस ली थी। अब रणवीर 325 करोड़ रुपए के साथ सबसे आगे निकल गए हैं। 1 करोड़ से 325 करोड़ रुपए तक का सफर
भारतीय सिनेमा में स्टार्स की फीस का ग्राफ पिछले कुछ दशकों में बहुत तेजी से बदला है। 90 के दशक में चिरंजीवी, कमल हासन और श्रीदेवी पहले ऐसे स्टार्स थे, जिन्होंने एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए फीस लेना शुरू किया था। इसके बाद के दशक में तीनों खान (शाह रुख, सलमान और आमिर) ने इस आंकड़े को काफी ऊपर पहुंचा दिया। पिछले कुछ सालों में साउथ सिनेमा के स्टार्स जैसे यश और अल्लू अर्जुन 200 करोड़ रुपए तक चार्ज करने लगे। साल 2026 में रणवीर सिंह ने इस मामले में बॉलीवुड को फिर से पहले नंबर पर ला खड़ा किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *