युवक को बाइक की टक्कर मारी, फिर चाकू से किया हमला

Actionpunjab
2 Min Read



भास्कर न्यूज | जींद बीबीपुर गांव में व्यायाम करने जा रहे युवक अनिकेत को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। आरोप है कि युवकों ने उसकी छाती में चाकू से वार किया और गोली मारने का भी प्रयास किया। परिजनों ने युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। अनिकेत ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिकेत ने बताया कि वह 12 जून को शाम को गांव के सरकारी स्कूल में बने ग्राउंड पर व्यायाम करने जा रहा था। गांव के अड्‌डा की तरफ से आकाश, मोहित, शुभम व एक अन्य युवक बाइक पर सवार होकर आए। बाइक आकाश चला रहा था। उन्होंने उसे बाइक की टक्कर मार दी। बाइक ठीक से चलाने की कहने पर उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया और आकाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने गोली मारने का भी प्रयास किया। शोर सुनकर वहां ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी अविनाश ने बताया कि हमलावर युवक अभी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *