लखनऊ की कोचिंग में आग, स्टूडेंट पहली मंजिल से कूदे:एक लोहे की ग्रिल पर गिरा, कई झुलसे; अभी 12 लोगों के फंसे होने की खबर

Actionpunjab
1 Min Read




यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। यहां दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्र आग में फंस गए। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। बिल्डिंग में गाउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक थी। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियोज नाम की 3D आर्ट आउटसोर्सिंग कंपनी है। जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता था। 4 तस्वीरों में देखिए हादसा… घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *