डिस्कॉम की जनसुनवाई में 62 मामले आए:42 का मौके पर निस्तारण, शेष का 7 दिन में होगा समाधान; 5 लाख रुपए राजस्व मिला

Actionpunjab
2 Min Read




जयपुर डिस्कॉम धौलपुर के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने मचकुंड रोड स्थित वृत्त कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। जनसुनवाई में कुल 62 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 42 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए सात दिन का समय निर्धारित किया गया है। जनसुनवाई में बिजली बिल संबंधी 26, वीसीआर (VCR) के 25 और अन्य 11 प्रकरण सामने आए। बिलों में गड़बड़ी की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर रिकॉर्ड के अनुसार निर्णय लिए गए। आवश्यक संशोधन के बाद उपभोक्ताओं से बिल जमा कराए गए। इस जनसुनवाई के दौरान 30 नए और पूर्व में कटे हुए उपभोक्ताओं ने अपनी बकाया राशि और लंबित वीसीआर जमा कराई। इससे डिस्कॉम को लगभग 5 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व वसूली लक्ष्य को प्राप्त करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उपखंड स्तर पर भी बिजलीघरों में शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर राहत मिल सके। पुराने बिजली कनेक्शनों से जुड़े बिल संबंधी मामलों का भी निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई। एसई विवेक शर्मा ने कटे हुए कनेक्शनधारकों से बकाया राशि जमा कर नए कनेक्शन लेने की अपील की, ताकि गर्मी के मौसम में बिजली संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी भी दी। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने बकायेदारों से समय पर भुगतान करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 100 यूनिट से कम बिजली खपत दिखाने वाले उपभोक्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी कर एसी चलाने के मामलों की विशेष जांच भी की जा रही है। जनसुनवाई में एएओ तपेश, एआरओ गणेश झा, मनीष, निशार खान सहित अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *