तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:मध्य प्रदेश शासन लिखी कार ने मारी टक्कर, बाराती फरार

Actionpunjab
2 Min Read




ललितपुर में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बुलेरो कार ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कार पर ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखा हुआ था। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाली स्टाफ नर्स किसान की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवार सभी बाराती मौके से फरार हो गए। यह घटना थाना नाराहट अंतर्गत राजघाट मार्ग पर मोहल्ला पिसनारी स्थित सरस धाम के सामने हुई। नाराहट के मोहल्ला फूलबाग निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मी नारायण उर्फ करिया पुत्र स्वर्गीय भगवती सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के मुंगावली से बारात लेकर आ रही बुलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद लक्ष्मी नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे, तभी वहां से गुजर रही नई बस्ती निवासी स्टाफ नर्स श्रीवास्तव ने लोगों से घायल को अस्पताल पहुंचाने का आग्रह किया। वह एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज ले आईं, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही नर्स बेहोश हो गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतक लक्ष्मी नारायण एक किसान थे। उनके परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया और थाने ले गई। कार की आगे वाली सीट पर दूल्हे की कटार मिली, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कार में बाराती सवार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *