राजनीति में युवाओं की भूमिका अहम: अशोक

Actionpunjab
1 Min Read



भास्कर न्यूज| सिरसा राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान और मजबूत राजनीतिक का आधार है। जिस समाज की राजनीतिक भागीदारी मजबूत होती है, उसकी आवाज भी उतनी ही अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचती है। ये बात अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने महाराजा अग्रसेन वैश्य भवन में आयोजित अग्रवाल वैश्य समाज की युवा इकाई के पद ग्रहण समारोह में समाज के युवाओं को राजनीति एवं संगठन निर्माण के गुर सिखाते हुए कही। दीप प्रज्जवलन के साथ आयोजित हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे सैंकड़ों पदाधिकारियों ने संगठन ओर समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की शपथ ग्रहण की । तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि राजनीति में समाज की विशेषकर युवाओं की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। युवा समाज की ऊर्जा, सोच और नई दिशा का प्रतीक होते हैं। यदि युवा राजनीति से जुड़कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं तो वे न केवल अपने समाज का प्रतिनिधित्व मजबूत कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *