![]()
हिसार के बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर 130 रुपए के टोल को लेकर हुए विवाद में युवकों ने स्कॉर्पियो चढ़ाकर टोल मैनेजर की हत्या कर दी। टोल मैनेजर ने युवकों से स्थानीय निवासी होने का दावा करने पर आईडी दिखाने को कहा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान संजय शुक्ला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एक पिस्टल भी पड़ी हुई मिली। मृतक के शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखवाया है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
हिसार में स्कॉर्पियो से कुचलकर टोल मैनेजर की हत्या:₹130 मांगने पर विवाद, गाड़ी से टक्कर मारकर गिराया, बैक कर ऊपर चढ़ाई
Leave a comment