![]()
मध्यप्रदेश की कुख्यात पारदी गैंग की मूवमेंट 1 साल बाद फिर शहर में दर्ज हुई है। चोरी और बड़ी वारदातों के लिए कुख्यात इस गैंग ने सिविल लाइन और कृष्णगंज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों वारदातों में संबंधित थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के लोगों के लिए चड्डी बनियानधारी पारदी गैंग की दहशत एक बार फिर व्याप्त है। वहीं शहर में पारदी गैंग की मौजूदगी पर पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने मामले में कहा कि शहर में पारदी गैंग सक्रिय हुई है। कुछ जगह पर चोरी की वारदात की गई है। आम जनता से अपील है कि जरूरत पड़ने पर ही घर को सुना छोड़ें। इसके साथ ही अगर आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि होते हुए दिखाई देती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। यह गैंग मारपीट तक भी उतारू हो जाती हैं। सभी अलर्ट रहे। केस 1- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हनुमान कॉलोनी में ताले तोड़कर घर के अंदर से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार 15 दिन के लिए बाहर गया हुआ था। पड़ोसियों के द्वारा पीड़ित को इसकी सूचना दी गई। पीड़ित नरेंद्र सिंह की ओर से मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में रेकी करते हुए सीसीटीवी भी चड्डी बनियान गैंग के सामने आए हैं। केस 2- वहीं दूसरी तरफ कृष्णगंज थाना क्षेत्र के पुराने बूढ़ा पुष्कर रोड पर स्थित भगवान यूनिवर्सिटी के सामने एक फ्लैट में भी चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार छुट्टियां होने के कारण बाहर गया हुआ था। मंगलवार सुबह जब वापस घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने घर से बच्चों के गुल्लक और चांदी के कुछ सामान पर हाथ साफ कर लिया। कृष्णगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोई आसपास लगे सीसीटीवी चेक किया तो उसमें भी गैंग के सदस्य दिखाई दिए।
जानलेवा हमला करने से भी नहीं चूकते पारदी गिरोह के बदमाश वारदात में अगर उन्हें कोई बाधक प्रतीत होता है तो वह उस पर जानलेवा हमला करने में जरा भी नहीं हिचकते। वारदात के बाद गिरोह का एक सदस्य उस जगह पर शौच कर संकेत छोड़ जाता है। गैंग के लोग वारदात में मोबाइल फोन साथ नहीं रखते ताकि लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाती। इसके साथ ही वह पूरे शरीर पर तेल लगाकर वारदात करते हैं।
सावधान: 1 साल बाद पारदी गैंग फिर सक्रिय, VIDEO:2 थाना क्षेत्र में वारदात को दिया अंजाम, रेकी करते दिखाई दिए गिरोह के लोग, पुलिस अलर्ट
Leave a comment