- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (24 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बुधवार, 24 जून को मेष राशि वालों के नए संपर्क बनेंगे और काम में लोगों का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि वालों को मां या घर की किसी महिला की सलाह से फायदा हो सकता है। कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है।
तुला राशि वाले भविष्य की बड़ी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के कानूनी या पैतृक विवाद में फैसला पक्ष में आ सकता है। मकर राशि वालों के लंबे समय से अटके आर्थिक काम पूरे हो सकते हैं। मीन राशि वालों को आर्थिक और व्यावसायिक फैसलों में जल्दबाजी से बचना होगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – थ्री ऑफ कप्स आज का दिन नेटवर्किंग के लिए अच्छा है। अच्छे लोगों से नए संपर्क बनेंगे। पारिवारिक कार्यक्रमों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपसी सहयोग से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे होंगे। अपनी उपलब्धियां अपनों के साथ शेयर करने का समय है। खुशी का माहौल आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
करियर – इवेंट मैनेजमेंट और जनसंपर्क से जुड़े लोगों को बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर टीम का काम बेहतर रहेगा। कॉर्पोरेट क्षेत्र में आपकी मैनेजमेंट क्षमता की तारीफ होगी। मीटिंग में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। लव – लव लाइफ में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात मित्रों के जरिए हो सकती है। रिश्ते में मधुरता और साफगोई बनी रहेगी। आप अपने रिश्ते को नए मुकाम पर ले जाने का विचार कर सकते हैं। आप दोनों का एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। हेल्थ – भारी भोजन से बचें। अपनी नींद का ध्यान रखें। सही दिनचर्या अपनाएं। स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखना इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है। लकी कलर – रूबी रेड, लकी नंबर – 9

वृष – क्वीन ऑफ वॉण्ड्स आपके व्यक्तित्व में खास आकर्षण रहेगा। आपका आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा। आप परिवार का नेतृत्व परिपक्व तरीके से करेंगे। आपके फैसले घर में नई ऊर्जा लाएंगे। आर्थिक मामलों में दूरदर्शिता से बड़ा फायदा हो सकता है। घर के काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
करियर – फैशन इंडस्ट्री और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। महत्वपूर्ण मीटिंग में आप अपने साफ विचारों से सबको प्रभावित करेंगे। महिला उद्यमियों को व्यापार बढ़ाने के लिए फंडिंग मिल सकती है। कार्यस्थल पर आप मजबूत लीडर की तरह काम करेंगे। जूनियर सहकर्मी आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। लव – लव लाइफ में जोश और गर्माहट रहेगी। आप पार्टनर के प्रति पूरी ईमानदारी रखेंगे। आपकी वफादारी रिश्ते को मजबूत करेगी। किसी खास इंसान से अचानक बातचीत शुरू हो सकती है। रिश्ते में झूठा दिखावा आपको पसंद नहीं आएगा। हेल्थ – एलर्जी से बचने के लिए सतर्क रहें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। वरना ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। मन को शांत रखें। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9

मिथुन – द एम्प्रेस आपके आसपास सुख, सुविधा और अच्छा माहौल रहेगा। घर में सजावट या रचनात्मक कामों पर खर्च हो सकता है। आप अपने साधनों का समझदारी से इस्तेमाल करेंगे। आज प्रकृति और जीवन की सुंदरता का आनंद लेने का दिन है। घर की महिलाओं का सम्मान करें। माता की सलाह आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकती है।
करियर – सौंदर्य प्रसाधन और ऑर्गेनिक खेती से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक रहेगा। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के मन में अच्छे विचार आएंगे। आपके नए विचारों को बॉस की मंजूरी मिल सकती है। आज किया गया निवेश आगे चलकर अच्छा रिटर्न दे सकता है। नौकरी में स्थिरता और पदोन्नति के योग हैं। लव – लव लाइफ में गहरा प्रेम और एक-दूसरे की केयर रहेगी। जीवनसाथी को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं। सिंगल लोगों की जिंदगी में कोई सुंदर और समझदार इंसान आ सकता है। आप दोनों एक-दूसरे की छोटी जरूरतों का ध्यान रखेंगे। प्रेम में खूबसूरत और मजबूत मोड़ आ सकता है। हेल्थ – चेहरे पर प्राकृतिक चमक दिखेगी। भारी और मसालेदार भोजन से बचें। ऐसा न करने पर पाचन बिगड़ सकता है। प्राकृतिक उपायों को दिनचर्या में शामिल करें। लकी कलर – एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 5

कर्क – नाइन ऑफ वॉण्ड्स आप अपनी तय मंजिल के बहुत करीब हैं। परिवार के मामलों में अपनी निजता बनाए रखने के लिए सीमाएं तय करेंगे। पिछले अनुभवों से सीखकर आप सतर्क रहेंगे। चुनौतियों के बावजूद हार नहीं मानेंगे। आपको अपनी अंदरूनी ताकत पर भरोसा रखना होगा।
करियर – सिक्योरिटी और ऑडिटिंग में काम करने वालों पर काम का दबाव रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अपने काम को मजबूती से साबित करना होगा। आलोचकों को अपने काम से जवाब देंगे। यह समय डरकर पीछे हटने का नहीं है। आपकी मेहनत जल्द ही अच्छे नतीजे देगी। लव – पुराने कड़वे अनुभवों की वजह से आप आज अपना दिल जल्दी नहीं खोलेंगे। नए पार्टनर के सामने सच्ची भावनाएं जताने में हिचकिचाहट रहेगी। रिश्ते में आप अपने लिए मजबूत सीमा बना सकते हैं। सिंगल लोग किसी नए इंसान पर आसानी से भरोसा नहीं करेंगे। आज आप प्यार से ज्यादा अपनी मानसिक शांति को महत्व देंगे। किसी से ज्यादा घुलने-मिलने का मन नहीं करेगा। आप अपने तक सीमित रहना पसंद करेंगे। हेल्थ – शरीर को आराम देने के लिए पर्याप्त नींद लें। फालतू तनाव से दूर रहें। ध्यान और योग के जरिए मानसिक शांति वापस पाएं। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

सिंह – ऐट ऑफ कप्स आज आप उन स्थितियों से दूर जाने का फैसला ले सकते हैं, जो अब आपके लिए ठीक नहीं हैं। कुछ चीजें अब आपको बेकार और अर्थहीन लग सकती हैं। पारिवारिक मोह-माया से मन हट सकता है। भौतिक सुखों से ज्यादा आध्यात्मिक शांति की तलाश रहेगी। पुरानी कड़वी यादों को पीछे छोड़ने का समय है।
करियर – वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं, तो बड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी एनजीओ या सामाजिक काम से जुड़ने का मन बनेगा। आप पैसों के पीछे भागने के बजाय मन की शांति को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में नया और अलग रास्ता चुनने का समय आ सकता है। लव – लव लाइफ में आप कठिन लेकिन जरूरी फैसला ले सकते हैं। जो रिश्ता मानसिक बोझ बन चुका है, उससे बाहर निकलने का विचार आएगा। पार्टनर की बार-बार होने वाली गलतियों को नजरअंदाज करने के बजाय दूरी बना सकते हैं। दिखावे वाले रिश्तों से मन हटेगा। हेल्थ – इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ध्यान और योग का नियमित अभ्यास करें। अपने आहार में सात्विकता रखें। प्रकृति के बीच कुछ समय अकेले बिताने से मन को सुकून मिलेगा। लकी कलर – आइस ब्लू, लकी नंबर – 8

कन्या – व्हील ऑफ फॉर्च्यून कोई अचानक और सुखद घटना पारिवारिक माहौल बदल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम अचानक तेज हो जाएंगे। आज किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार हो सकता है। इस सकारात्मक बदलाव को खुले मन से स्वीकार करें। पुरानी परेशानियां अचानक कम होंगी।
करियर – शेयर बाजार और ज्योतिष से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। ऑफिस में अचानक प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। व्यापार में किस्मत साथ देगी और कोई बड़ा टेंडर हाथ लग सकता है। हर अवसर का पूरा फायदा उठाएं। लव – अचानक आपकी मुलाकात ऐसे इंसान से हो सकती है, जो आगे चलकर खास बन सकता है। रुके हुए पुराने रिश्तों में अचानक तेजी आ सकती है। कमिटेड कपल्स शादी की तारीख तय कर सकते हैं। अपनी किस्मत पर भरोसा बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए यह सकारात्मक दिन है। हेल्थ – शरीर में हल्की जकड़न रह सकती है। अपने रूटीन को संतुलित रखें। ताजे मौसमी फलों का सेवन करें। अचानक ठंडी हवा से खुद को बचाकर रखें। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

तुला – टू ऑफ वॉण्ड्स आप अपनी मौजूदा स्थिति से बाहर निकलकर भविष्य की बड़ी योजना बना सकते हैं। घर में विदेश यात्रा या लंबी ट्रिप की चर्चा हो सकती है। पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। आप आत्मविश्वास के साथ बड़े सपने देखेंगे। महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम शुरू करने का सही समय है। परिवार का पूरा साथ रहेगा।
करियर – लॉजिस्टिक और आयात-निर्यात से जुड़े लोगों के लिए दिन सफल रहेगा। विदेश में नौकरी के लिए आवेदन किया था, तो इंटरव्यू कॉल आ सकता है। अपना प्रोडक्ट अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाने की दिशा में काम करेंगे। विदेशी ग्राहकों से बड़ा और लाभदायक ऑर्डर मिल सकता है। लव – लव को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का विचार करेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले कपल्स मिलने या साथ शिफ्ट होने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोग किसी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए जुड़ सकते हैं। आप पार्टनर के साथ लंबी यात्रा के सपने देखेंगे। बातचीत से प्रेम की पुरानी उलझन सुलझ सकती है। हेल्थ – लंबे समय तक काम करने पर भी थकान कम महसूस होगी। शाम को खुली हवा में टहलना फायदेमंद रहेगा। सांस से जुड़ी क्षमता बेहतर रखने के लिए प्राणायाम करें। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6

वृश्चिक – जस्टिस आज जीवन में संतुलन और न्याय की स्थिति बनेगी। किसी पुराने कानूनी या पैतृक विवाद का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक मामलों में आप निष्पक्ष होकर फैसला लेंगे। पैसों के लेनदेन में ईमानदारी से सम्मान मिलेगा। पिछले अच्छे कर्मों का सही फल मिल सकता है। घर में कोई छिपी बात सामने आ सकती है।
करियर – वकालत और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का सही मूल्यांकन हो सकता है। आपके सही फैसलों की बॉस तारीफ करेंगे। ऑफिस में अनुशासन रहेगा और काम समय पर पूरा होगा। लव – लव लाइफ में बराबरी का अच्छा संतुलन रहेगा। पार्टनर हर कदम पर जिम्मेदारी निभाएंगे। रिश्ते में झूठा दिखावा या गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। आप प्यार में ईमानदारी और वफादारी की उम्मीद रखेंगे। हेल्थ – शरीर को हल्का रखने के लिए पर्याप्त साफ पानी पिएं। योग और सही आहार का संतुलन बनाए रखें। जंक फूड से बचें और हल्का-सात्विक भोजन लें। लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 4

धनु – पेज ऑफ कप्स आज का दिन आपके लिए सुखद और मीठे सरप्राइज लेकर आ सकता है। मन में रचनात्मक और मासूम ऊर्जा रहेगी। किसी पुराने मित्र से भावुक और खुशी देने वाला संदेश मिल सकता है। आज आप तनावमुक्त और प्रसन्न रहेंगे। छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढेंगे। घर का माहौल हल्का-फुल्का और आनंदमय रहेगा।
करियर – कला, संगीत और रचनात्मक लेखन से जुड़े लोगों के मन में अच्छे विचार आएंगे। कार्यस्थल पर आपको कुछ नया और दिलचस्प सीखने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम के लिए बॉस से तारीफ मिल सकती है। सहकर्मी आपके नए आइडिया से प्रेरित होंगे। करियर में धीमी लेकिन सुखद प्रगति होगी। लव – लव लाइफ में किसी खूबसूरत और मासूम रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। सिंगल लोगों को प्यारा प्रपोजल मिल सकता है। कमिटेड कपल्स एक-दूसरे को छोटा लेकिन भावुक सरप्राइज देंगे। प्यार में मिठास और सच्चा अपनापन रहेगा। हेल्थ – अपना दैनिक आहार हल्का और जल्दी पचने वाला रखें। मन को खुश रखने के लिए अपनी किसी पुरानी हॉबी को समय दें। पर्याप्त साफ पानी पिएं। तनाव दूर करने के लिए मधुर संगीत सुनें। लकी कलर – मैरून, लकी नंबर – 5

मकर – द स्टार आज का दिन जीवन में नई उम्मीद लेकर आएगा। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको अंदर से सुकून देगा। लंबे समय से अटका कोई बड़ा आर्थिक काम पूरा हो सकता है। आप भविष्य को लेकर ज्यादा सकारात्मक और खुश रहेंगे। पुरानी निराशाएं कम होंगी।
करियर – तकनीकी क्षेत्र और खगोल विज्ञान से जुड़े लोगों को बड़ी पहचान मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उनके रचनात्मक विजन के लिए बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। अगर इंटरव्यू के नतीजे का इंतजार कर रहे थे, तो सफलता मिल सकती है। सहकर्मी आपके मार्गदर्शन का सम्मान करेंगे। लव – लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स की गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों को ऐसा पार्टनर मिल सकता है, जो उनके सपनों का सम्मान करेगा। वैवाहिक जीवन में पुराने वादों को ईमानदारी से निभाएंगे। प्यार में एक-दूसरे के लिए सच्ची भावना रहेगी। आपका रिश्ता दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है। हेल्थ – पुरानी स्किन प्रॉब्लम में सुधार शुरू हो सकता है। चेहरे पर अच्छा ग्लो दिखेगा। योग और ध्यान आपको अंदर से शांति देंगे। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 7

कुंभ – थ्री ऑफ पेन्टाकल्स आज का दिन टीम वर्क और अपनी कार्यकुशलता दिखाने का है। घर के किसी बड़े निर्माण या रेनोवेशन की योजना विशेषज्ञों के साथ बन सकती है। दूसरों की उपयोगी राय को ध्यान से सुनेंगे। किसी नए विषय की उच्च शिक्षा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक संपर्कों से फायदा होगा।
करियर – आर्किटेक्चर और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े लोगों को टीम का अच्छा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के किसी ग्रुप प्रोजेक्ट में आपके काम की तारीफ होगी। किसी वरिष्ठ अधिकारी से सही मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको योग्य विशेषज्ञ के रूप में देखा जाएगा। लव – रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आप दोनों एक-दूसरे को व्यावहारिक सहयोग देंगे। सिंगल लोगों की मुलाकात कार्यस्थल पर किसी प्रतिभाशाली इंसान से हो सकती है। आप एक-दूसरे के बड़े लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेंगे। आपका प्रेम सिर्फ भावनाओं तक सीमित नहीं रहेगा। हेल्थ – हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आहार में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं। हल्की स्ट्रेचिंग और सुबह की ठंडी सैर आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लकी कलर – पेस्टल येलो, लकी नंबर – 3

मीन – द हैंग्ड मैन आज का दिन चीजों को थोड़ा रोककर नए नजरिए से देखने का है। आर्थिक मामलों में नया कदम उठाने के बजाय पुरानी रणनीति पर दोबारा सोचें। यह समय आत्ममंथन और आध्यात्मिक विकास के लिए अच्छा है। आप अपनी समस्याओं को अलग नजरिए से समझेंगे।
करियर – मनोविज्ञान और योग प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए रुक सकता है। जल्दबाजी में कोई व्यवसायिक फैसला लेने से बचें। चीजों को अपने आप सुलझने का समय दें। आपकी दूरदृष्टि काम आएगी। लव – लव लाइफ में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय चीजों को गहराई से समझें। किसी विवादित स्थिति में पार्टनर के नजरिए को समझने की कोशिश करेंगे। रिश्ते में यह ठहराव आपके लिए राहत देने वाला रहेगा। आप अपने साथी की अनकही बातों को समझने की कोशिश करेंगे। हेल्थ – मांसपेशियों को लचीला बनाने के लिए रोज योगासन करें। आसपास साफ-सफाई रखें और मच्छरों से बचें। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2
