![]()
पाली जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध के टैंकर चालक की मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागावास के निकट रात करीब 3 बजे हुआ, जब दूध से भरा एक टैंकर आगे चल रहे मार्बल से लदे ट्रेलर से टकरा गया। पुलिस के अनुसार बूंदी जिला निवासी 30 वर्षीय देवीलाल दूध का टैंकर लेकर पालनपुर से अलीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान बागावास के पास अचानक टैंकर आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक देवीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
दूध से भरे टैंकर–ट्रेलर में टक्कर, ड्राइवर की मौत:देर रात हुआ हादसा, पुलिस जुटी जांच में
Leave a comment