SIR ड्यूटी से परेशान JBT शिक्षक का चुनाव-आयोग को पत्र:सुसाइड किया, हार्ट अटैक आया या नस फटी तो DC-SDM जिम्मेदार, BLO पद से इस्तीफा दूंगा

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र के कोना गांव में तैनात जेबीटी शिक्षक एवं बीएलओ शैलेंद्र सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान आ रही परेशानियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। शिक्षक ने पत्र में आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से अपनी समस्याओं के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराता रहा है, लेकिन उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उसने सुसाइड किया, नस फटी या हार्ट अटैक आया तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
शैलेंद्र सिंह को कालका विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-08 पर बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है, जहां 1209 मतदाता दर्ज हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं का सत्यापन और SIR अभियान का काम अकेले करना बेहद मुश्किल हो रहा है। इसके लिए अतिरिक्त मैनपावर की जरूरत है, लेकिन प्रशासन उनकी मांग को नजरअंदाज कर रहा है। अब जानिए BLO शैलेंद्र की परेशानी और उसकी वजह… स्थानीय अधिकारियों को भेज चुका पहले शिकायत : शैलेंद्र शिक्षक शैलेंद्र के अनुसार वह पहले भी चुनाव तहसीलदार, एसडीएम कालका और उपायुक्त पंचकूला को अपनी समस्याओं से अवगत करा चुका है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इसके बाद उसने सीधे भारत निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया है। SDM बोले- बुलाकर करेंगे बातचीत एसडीएम कालका संयम गर्ग ने कहा कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं था। अब बीएलओ शैलेंद्र सिंह को बुलाकर उसकी समस्याएं सुनी जाएंगी और नियमानुसार समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *