![]()
कानपुर में छोटे भाई की शादी से पहले उसकी होने वाली सास से बड़े भाई ने दुष्कर्म किया। उसे कपड़े खरीदने के बहाने कमरे पर बुलाक नशीला पदार्थ पिलाया, उसके बाद रेप किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिया। उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार महिला का शोषण करता रहा। पीड़ित महिला की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में दो माह तक चली जांच के बाद कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… शादी के 7 दिन पहले दुष्कर्म, डर से नहीं की थी शिकायत मांगलपुर थाना क्षेत्र के चौना लाड़पुर गांव निवासी शरद कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी शादी 24 अप्रैल को हुई थी। पीड़िता रानी देवी (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी से करीब सात दिन पहले, 17 अप्रैल को शरद के बड़े भाई जीतपाल ने फोन कर उन्हें कल्याणपुर स्थित आवास विकास के अपने कमरे पर बुलाया था। उसने कहा था कि शादी में पहनने के लिए कपड़े खरीदने हैं, इसलिए वह कमरे पर आ जाएं। आरोप है कि कमरे पर पहुंचने के बाद जीतपाल ने उन्हें कोल्ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गईं। इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना लिए। होश में आने पर विरोध, शादी तुड़वाने की धमकी दी होश में आने पर जब उन्होंने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो विरोध किया, लेकिन आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने व शादी तुड़वा देने की धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसी वीडियो के आधार पर आरोपी लगातार उन्हें ब्लैकमेल करता रहा और कई बार अपने कमरे पर बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद भी जब आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं तो उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए।इसके बाद पीड़िता 6 मई को परिजनों के साथ कल्याणपुर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के लिए पुलिस ने बुलाया तो नहीं आया, अब अरेस्ट जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान, साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपों को सही पाया। पुलिस ने आरोपी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ और फरार हो गया। बुधवार की रात कल्याणपुर पुलिस नेआरोपी जीतपाल को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मुंबई भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई और गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
डीसीपी वेस्ट बोले- डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।