![]()
डूंगरपुर| सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मुस्कान संस्थान ने गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। संस्थान के बच्चों ने पुराने बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, तहसील चौराहा और कलेक्ट्रेट परिसर में नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को दर्शाया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सोनू गुर्जर ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा नशे के खिलाफ जनजागरण में भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान पीए अनमोल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निलेश मोदी, कन्हैयालाल भगोरा, संदीप टांक, माखनलाल, धर्मेंद्र प्रजापत, नागेंद्रसिंह चुंडावत, हितेश भंडारी, जितेंद्र लोढ़ा, विनय मीणा व मुस्कान संस्थान के भरत भट्ट, राजेंद्र वर्मा, सोनल कोटेड सहित आमजन उपस्थित रहे।
नुक्कड़ नाटकों से नशे से दूर रहने की सीख
Leave a comment