भिवानी में आज कष्ट निवारण समिति की मीटिंग:मंत्री राजेश नागर करेंगे अध्यक्षता; 13 मामलों की करेंगे सुनवाई, इनमें 4 पुराने

Actionpunjab
1 Min Read




भिवानी के स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 26 जून को दोपहर बाद 2 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर करेंगे। नगराधीश अनिल कुमार ने बताया कि लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल परिवार 13 परिवाद रखे जाएंगे। जिनमें 4 पुराने तथा 9 परिवाद नए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर कष्ट निवारण समिति की बैठक में रखे जाने वाले परिवादों की सुनवाई करेंगे। उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देंगे। इस बैठक में सभी विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिसको लेकर डीसी साहिल गुप्ता द्वारा निर्देश दिए जा चुके हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *