महम विधायक को व्हाट्सएप पर मिली धमकी:गैंगस्टर ने 5 करोड़ रुपए मांगी रंगदारी, एक सप्ताह का दिया समय

Actionpunjab
3 Min Read




रोहतक के ब्लॉक महम के विधायक बलराम दांगी को व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए विदेशी नंबर से गैंगस्टर ने 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। व्हाट्सएप पर आए मैसेज के बाद विधायक ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में विधायक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी। महम विधायक बलराम दांगी को गांव सैमाण के रहने वाल गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा की तरफ से विदेशी नंबर से धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। गैंगस्टर ने लिखा कि 5 करोड़ रुपए चाहिए, इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया। अगर एक सप्ताह में पैसे नहीं दिए तो इस बार गोली सीधा छाती में चलाई हाएगी। 20 जून को कार्यालय पर हुई थी फायरिंग
महम विधायक के कार्यालय पर 20 जून को फायरिंग की गई थी, जिसमें बाइक सवार दो बदमाशों ने 4 राउंड फायर किए थे। इसमें से एक आरोपी को पुलिस ने अगले दिन मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया था। बाइक सवार बदमाश गांव खैरेंटी व लाखनमाजरा के रहने वाले है। फायरिंग के बाद फेंकी थी पर्ची
आरोपियों ने विधायक के कार्यालय पर फायरिंग के बाद एक धमकी भरी पर्ची भी फेंकी थी, लेकिन उसके अंदर रंगदारी की रकम नहीं लिखी हुई थी। पर्ची में केवल जान से मारने की धमकी दी गई थी।पर्ची मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। विधायक के परिवार की बढ़ाई सुरक्षा
फायरिंग व धमकी मिलने के बाद पुलिस ने विधायक बलराम दांगी व उनके परिवार की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। विधायक की सुरक्षा में पहले दो पुलिसकर्मी थे, लेकिन अब 3 अतिरिक्त कमांडो दिए गए है। विधायक की सुरक्षा में अब 5 जवान तैनात है। परिवार के पास पहले सुरक्षा नहीं थी, लेकिन अब दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। पुलिस मामले में कर रही जांच
महम थाना पुलिस ने बताया कि विधायक को धमकी भरा मैसेज आया है। पहले भी कार्यालय पर गोली चली थी, जिस मामले में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ रखा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *