![]()
लुधियाना में आज सेहत मंत्री डाक्टर बलबीर सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी क्लिनिक का उद्घाटन किया। नशा छुड़ाओ केन्द्र में जिन मरीजों को पहले गोली दी जाती थी अब उन्हें सिर्प पिलाया जाएगा। इसका कारण यह है कि जो मरीज चिट्टा का सेवन करते थे और इंजेक्शन लगाते थे उन पर गोली ज्यादा कारगर साबित नहीं हो पाती थी। वह फिर से इंजेक्शन पर आ जाते थे। इसलिए अब सिर्प पिलाया जाएगा। सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह से पत्रकारों ने सीएम भगवंत मान मामले में वायरल हुई वीडियो पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जो मीडिया के हर सवाल का जवाब देते है। आज तक कोई ऐसा सीएम या पीएम नहीं है जो किसी विवाद में मीडिया के समक्ष इतना खुलकर बातचीत करे। डा. बलबीर ने कहा कि मान की छवि पाक है इसलिए वह सबसे रुबरु हो रहे है। सरिंज शेयर करने से होती एचआईवी सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब भर की जेलों में अलग-अलग राज्यों से जेल अधिकारी आए हुए है। हम सभी के लिए नए चैलेंज कई सामने आ रहे है। नई ड्रग्स जो आ रही है उसका मुकाबला कैसे करना है। आज हमने मेथाडोन थेरेपी शुरू की है। कई बार जब कुछ लोग टीके लगाते है तो आपस में सरिंज शेयर कर लेते है उससे एचआईवी और हेपेटाइटस-B और C होने का खतरा रहा है। हार्मरीडक्शन के लिए मेथाडोन का इस्तेमाल किया जाता है। इसका असर टीके के जैसा ही होता है। आज एक युवक को 2 ML दवा पिलाई है इसका असर 1 टीके के बराबर का होगा। जो लोग टीका लगाते है उन्हें गोलियों के साथ काबू नहीं किया जा सकता। जो मरीज दाखिल होंगे उनके उपचार में हम अब शुरूआत में मेथाडान थेरेपी से इलाज करेंगे। जब कंट्रोल हो जाएंगे तो आगे इलाज किया जाएगा। पंजाब सरकार ने पिछले साढ़े 4 साल में 2900 किलो चिट्टा पकड़ा है। तस्कर तक जेलों में है। 10015 ऐसे लोग है जो नशा करते पकड़े गए थे। उन्हें जेल में ना भेजकर उनका इलाज करवाया गया। कल सीएम करेंगे ठीक हुए युवाओं को लांच अभी तक कुल 39 हजार लोग सरकार के नशा छुड़ाओ केन्द्रों से इलाज करवाकर जा चुके है। नशा छोड़ने वाले बच्चे आज कोई पंलबर का काम करता है। कोई जिम चला रहा है। कोई वैल्डिंग, बैकरी या कोई सैलून चला रहा है। कल मुख्यमंत्री मान उन युवाओं को भी लांच करेंगे। सभी अस्पतालों में अब आडिट करवाया जा रहा है कि कई लोगों के आधार कार्डों का इस्तेमाल करके नशा छुड़ाने की गोलियां जारी की जा रही है। आडिट दौरान जहां कोई गड़बड़ी पाई गई तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
CM वीडियो मामले में बोले सेहत मंत्री:कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री नहीं देता मीडिया के सवालों का जवाब,लेकिन मान सबसे हो रहे रुबरु
Leave a comment