पलवल में एक्सीडेंट में घायल ने तोड़ा दम:नेशनल हाईवे पर गाड़ी ने मारी टक्कर, पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी

Actionpunjab
2 Min Read




पलवल के नेशनल हाईवे-19 पर श्रीनगर गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मुंडकटी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल मृतक की पहचान कराने में जुटी है। मुंडकटी थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार, गुदराना गांव निवासी हरकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पलवल से होडल की ओर जा रहा था। श्रीनगर गांव के पास उसने सड़क पर भीड़ और डायल 112 की गाड़ी खड़ी देखी। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से फरार मौके पर उसे पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को टक्कर मार दी थी और ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया। घायल की पहचान उस समय नहीं हो पाई थी। सूचना मिलने पर मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए पलवल के जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *