हरियाणा में 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादले:DGP अजय सिंघल को मिला अतिरिक्त प्रभार; नाजनीन भसीन को आईजी CID बनाया

Actionpunjab
2 Min Read




हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में राज्य पुलिस की कानून-व्यवस्था, साइबर, STF, CID, ट्रैफिक, जेल और पुलिस ट्रेनिंग जैसे अहम विंग में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई पोस्टिंग भी मिली है। डीजीपी अजय सिंघल को मौजूदा जिम्मेदारी के साथ हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरमैन एवं एमडी बनाया गया। आलोक मित्तल को डीजी जेल, हरियाणा नियुक्त किया गया। उनके पास रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। काला रामचंद्रन डीजीपी ट्रेनिंग एवं निदेशक की जिम्मेदारी पदोन्नति के बाद नवदीप सिंह विर्क को डीजी, हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो बनाया गया। काला रामचंद्रन को पदोन्नति के साथ डीजीपी ट्रेनिंग एवं निदेशक, हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन की जिम्मेदारी मिली।
चारू बाली को ADGP साइबर, ADGP आईटी और ADGP SCRB का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। इसके आलवा विकास अरोड़ा को ADGP ERSS, ट्रैफिक एवं हाईवे के साथ टेलीकम्युनिकेशन की जिम्मेदारी भी दी गई। मनीष चौधरी को आईजी जेल का अतिरिक्त कार्यभार राकेश कुमार आर्य को आईजी कानून-व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। मनीष चौधरी को आईजी जेल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। नाजनीन भसीन को आईजी CID बनाया गया। वहीं सुरेंद्र पाल सिंह को डीआईजी STF नियुक्त किया गया। राजिंदर कुमार मीणा को जॉइंट सीपी फरीदाबाद लगाया गया। डॉ. अंशु सिंगला को डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम बनाया गया। सुरेंद्र सिंह भोरिया को एसपी लॉ एंड ऑर्डर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिला। अनिल कुमार (HPS) को एसपी STF, करनाल नियुक्त किया गया। अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्ति की लिस्ट…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *