चंडीगढ़ कैशियर मर्डर के मुख्य आरोपी का बढ़ा रिमांड:7 दिन और करना पड़ेगा इंतजार, शहर में कौन-कौन थे निशाने पर; खुलेंगे कई राज

Actionpunjab
5 Min Read




चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास मर्डर केस के मास्टरमाइंड अमित का 7 दिन का पुलिस रिमांड और बढ़ गया है। अब चंडीगढ़ पुलिस को उससे पूछताछ के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मुख्य आरोपी अमित को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद उसे फिर से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया। जम्मू पुलिस आरोपी अमित से दर्ज मामलों और आपराधिक वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी अमित जम्मू पुलिस का भगोड़ा था और उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। अमित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के करीबी के संपर्क में था, जो फिलहाल जेल में बंद है। अमित कुमार ने ही इस वारदात की साजिश रची थी। आरोपियों को हथियार और पैसे भी उसी ने उपलब्ध कराए थे। चंडीगढ़ में 2 आरोपियों का एनकाउंटर इससे पहले दो आरोपियों का एनकाउंटर किया गया था। जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद जब उन्हें चंडीगढ़ लाया जा रहा था, तब उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने गोली मारकर दोनों आरोपियों को दोबारा काबू किया। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। यह घटना सेक्टर-25 के जंगल के पास हुई थी। आरोपी सनी मेहरा की टांग में दो गोलियां लगी थीं, जबकि आर्यन की टांग में एक गोली लगी थी। हालांकि, चंडीगढ़ पुलिस अब तक पूछताछ में इन दोनों से ज्यादा जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। रैकी की भनक तक नहीं लगी पुलिस को चंडीगढ़ में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कातिलों ने मई में रेकी करने के बाद जून में हत्या की। वारदात से पहले वे चार दिन तक दो होटलों में ठहरे रहे, लेकिन पुलिस को उनके मंसूबों की भनक तक नहीं लगी। जांच में इसका खुलासा होने के बाद अब अधिकारी अपनी एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच में जुट गए हैं। वहीं, यह भी पता चला है कि हत्या के बाद भी चारों आरोपी करीब 50 मिनट तक चंडीगढ़ में ही रुके रहे, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई। जिसके बाद वह फरार हो गए। यही नहीं, कत्ल करने के इस्तेमाल जिगाना पिस्टल तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई। उसे भी इनके साथी उठाकर ले गए। जानिए, कत्ल से पहले कब आए शूटर, किस-किस होटल में ठहरे 9 मई को हिमाचल होटल आए, एक रात रुके: पुलिस जांच के मुताबिक श्रीकुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकीदास के कत्ल की प्लानिंग मई महीने से ही चल रही थी। इसकी रेकी करने के लिए शूटर पहली बार 9 मई को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां सुबह करीब 4:55 बजे कजहेड़ी स्थित हिमाचल होटल पहुंचे थे। होटल रिकॉर्ड के अनुसार उस समय राहुल, सनी मेहरा, ईशान और अमन नामक चार युवक वहां रुके थे। अगले दिन 10 मई को सुबह 7:40 बजे वे होटल छोड़कर चले गए। उन्होंने एक दिन का किराया 1000 रुपए अदा किया था। 10 जून को फिर इसी होटल में आए, 3 दिन रुके: इसके बाद इसके बाद 10 जून को सुबह करीब 4:30 बजे के आसपास आरोपी दोबारा हिमाचल होटल पहुंचे। इस बार होटल रिकॉर्ड में सनी मेहरा, आर्यन शर्मा, अमन सिंह और मानस के नाम दर्ज बताए जा रहे हैं। ये तीन दिन तक होटल में रुके और 12 जून को दोपहर करीब 2 बजे चेकआउट कर गए। उन्होंने होटल का लगभग 3000 रुपए किराया चुकाया। चौथे दिन अमर होटल में चले गए: हिमाचल होटल छोड़ने के बाद आरोपी सीधे नजदीक स्थित अमर होटल पहुंचे। वहां उन्होंने दोपहर करीब ढाई बजे कमरा लिया और रात वहीं रुके। अगले दिन 13 जून को दोपहर 12:55 बजे उन्होंने अमर होटल से चेकआउट किया और करीब 800 रुपए का भुगतान किया। अमर होटल से चेकआउट करने के बाद कत्ल किया: अमर होटल से निकलने के कुछ समय बाद ही आरोपियों ने सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकीदास पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद भी आरोपी करीब 50 मिनट तक शहर में मौजूद रहे, लेकिन पुलिस उन्हें मौके पर नहीं पकड़ सकी। बाद में वे चंडीगढ़ से फरार हो गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *