चाय बनाते समय नवविवाहिता को सांप ने डसा, मौत:ढाई महीने पहले शादी हुई थी; पति सूरत में मजदूरी करता है

Actionpunjab
2 Min Read




बांसवाड़ा में सांप काटने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मामला भुंगड़ा थाना क्षेत्र के वाड़गुन गांव का है। नवविवाहिता घर में चाय बना रही थी। हादसा शुक्रवार शाम 7 बजे का है। मृतका की पहचान लचीता पत्नी अनिल उम्र 28 साल निवासी वाडगुन के रूप में हुई है। लचीता की शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी। चाय बनाते समय सांप ने काटा ​भाई दीपक ने बताया- लचीता देर शाम अपने घर पर चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक वहां एक सांप आ गया और उसने लचीता के पैर पर डस लिया। महिला के चिल्लाने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल लेकर गए। ​इलाज के दौरान तोड़ा दम भाई दीपक ने बताया- अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन जहर बॉडी में पूरी तरह फैल जाने के कारण इलाज के दौरान शुक्रवार रात 12 बजे लचीता की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन और परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। ढाई महीने पहले ही हुई थी शादी ​भाई दीपक ने बताया- लचीता की शादी इसी साल 14 अप्रैल को अनिल के साथ हुई थी। अभी शादी को महज ढाई महीने ही बीते थे कि इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। मृतका का पति अनिल वर्तमान में गुजरात के सूरत में मजदूरी करता है। हादसे की खबर मिलते ही वह भी वहां से रवाना हो गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *