World News Updates; Trump Pakistan China

Actionpunjab
2 Min Read


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जापान में दो ट्रॉपिकल तूफानों के असर से मौसम बिगड़ गया है, जिससे देश में बड़े पैमाने पर ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

सरकारी जानकारी के मुताबिक, दर्जनों ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं और कई एक्सप्रेसवे बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से भूस्खलन, बाढ़ और नदियों के उफान का खतरा बढ़ सकता है।

करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के आदेश दिए गए हैं। कई इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट जारी है। तूफानों के साथ एक मौसमी बारिश का फ्रंट भी सक्रिय है, जिससे देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…

पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, गहराई 35 किलोमीटर; कोई नुकसान नहीं

पाकिस्तान में शनिवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीब 35 किलोमीटर थी।

भूकंप के झटके देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों का आकलन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *