![]()
जोधपुर में एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इससे पहले जारी हुए अलर्ट का असर शहर में देखने को नहीं मिला था। इधर, शनिवार को मौसम विभाग की ओर से जारी हुए नए फोरकास्ट के अनुसार-आने वाले 7 दिनों में से तीन दिन बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दोपहर बाद शहर में बादल छाए और हवा का दौर चला। वहीं शनिवार को तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री था, जबकि शनिवा को तापमान 39 डिगी दर्ज किया गया। उमस से शहरवासी हुए परेशान, ग्रामीण इलाकों में बारिश जोधपुर में इस बार मौसम विभाग की ओर से 4 से 5 बार बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर यहां नहीं देखने को मिला। हालांकि, दो दिन पहले जोधपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ था। वहीं शहर के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद उमस बढ़ गई। जानें- अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बिजली चमकने के साथ ही बारिश होगी। वहीं 28 जून से 1 जुलाई तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं 2 जुलाई से मौसम बदलने की संभावना है। 2 और 3 जुलाई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन सात दिनों में तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक गिरावट देखी जाएगी।
अगले सात दिनों में तीन दिन बारिश का अलर्ट:दोपहर बाद छाए बादल; जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है मानसून की बारिश
Leave a comment