![]()
गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मेहनिया गांव में शनिवार सुबह 11 बजे कूड़ा फेंकने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। बारिश के कारण घर के सामने कचरा जमा होने और उसे गड्ढे में फेंकने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो गाली-गलौज के बाद मारपीट में बदल गया। मोहम्मद रिजवान और अल्तारखा गुट के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छोटे बच्चे और महिलाएं भी लाठी-डंडे लिए मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। मारपीट में मोहम्मद रिजवान गुट से मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद असलम, मोहम्मद रुस्तम और खुशबू निशा घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। वहीं अल्तारखा गुट से अल्तारखा, सद्दाम, तसीबुन निशा, कंचन और जुबेर को भी चोटें आई हैं। इन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा गंभीर रूप से घायल सद्दाम को परिजन छपिया थाने लेकर पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। छपिया पुलिस ने दोनों गुटों की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छपिया थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के घर अगल-बगल हैं। देर रात हुई बारिश के कारण कचरा जमा हो गया था, जिसे गड्ढे में फेंकने को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट हुई। दोनों गुटों की तरफ से कई लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की गई है। पूरे मामले को लेकर के छपिया थाने की पुलिस द्वारा जांच करके दोनों गुटों के घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल में जो भी कुछ चोट आएगी, उसके आधार पर और धारा बढ़ाई जाएगी।
कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद, दो गुटों में मारपीट:लाठी डंडों से किया गया हमला, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Leave a comment