![]()
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रानियाली में अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। डीएसपी फिरोजपुर झिरका हरदीप सिंह ने बताया कि सीआईए फिरोजपुर झिरका की टीम को सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, गांव रानियाली में कुछ लोगों ने अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए थे। इसी जानकारी के आधार पर टीम ने छापेमारी की और फारूक नामक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से यह हथियार हुए बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक नाली देसी बंदूक, पांच जिंदा कारतूस, 12 बोर के सात खाली कारतूस, एक तलवार और एक बटनदार चाकू बरामद किया। बरामद सभी हथियारों और कारतूसों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी फारूक और उसके फरार साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे, इन्हें किसने उपलब्ध कराया और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। इसके साथ ही, पुलिस यह भी खंगाल रही है कि आरोपियों के तार किसी आपराधिक गिरोह या हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।
नूंह में अवैध हथियारों समेत एक अरेस्ट:दूसरे की तलाश जारी, घर में छिपाकर रखे, देसी कट्टा, बंदूक और तलवार बरामद
Leave a comment