लापता युवक का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज:अंतिम संस्कार में शामिल होने निकला था युवक,तीन दिन बाद संदिग्ध हालत मे मिला शव

Actionpunjab
3 Min Read




कमिश्ररेट के सूरसागर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालत मे पुलिया के नीचे मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक 23 जून को परिजन की रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव से जोधपुर आया था, लेकिन रास्ते में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। सूरसागर थाना पुलिस के अनुसार पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र स्थित दानासनी गांव मे बावरियो का बास निवासी ओमप्रकाश पुत्र भीमाराम बावरी ने पुलिस को दी है। रिपोर्ट मे बताया है कि 23 जून को उसकी बुआ की बेटी हुर्मा की गर्भावस्था के दौरान महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) में मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसका भाई गोविन्द, जीजा सुरेश बावरी सहित अन्य परिजन तीन मोटरसाइकिलों पर जोधपुर आए थे। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि केरू चौराहे पर पहुंचने के बाद गोविन्द को मोटरसाइकिल देकर हुर्मा के घर भेजा गया, जबकि अन्य परिजन एमजीएच रवाना हो गए। शाम तक गोविन्द न तो अंतिम संस्कार में पहुंचा और न ही परिजनों से संपर्क हुआ। सामान लेने की बात कहकर निकला था
अगले दिन परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मसूरिया निवासी रिश्तेदार पप्पूराम ने बताया कि गोविन्द उसके घर आया था, लेकिन कुछ सामान लेने का कहकर वहां से निकल गया। उसने यह भी बताया कि केरू क्षेत्र के आसपास किसी घटना का जिक्र कर रहा था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह सूरसागर थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि इन्द्रोका से आगे एक पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला है। शव की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को बुलाया गया। एमजीएच मोर्चरी पहुंचकर परिजनों ने कपड़ों और हाथ में पहने कड़े से शव की शिनाख्त गोविन्द के रूप में की। सिर पर मिले चोट के निशान
परिजनों का आरोप है कि गोविन्द के सिर पर चोट के निशान थे और उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी। इसके बाद सूरसागर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस अब युवक की मौत के कारणों, लापता मोटरसाइकिल और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का स्पष्ट रुप से पता चल सकेगा ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *